छोटी-छोटी चीज़ों द्वारा घर के इंटीरियर्स में डालें नयी जान - Wave City

छोटी-छोटी चीज़ों द्वारा घर के इंटीरियर्स में डालें नयी जान

छोटी-छोटी चीज़ों द्वारा घर के इंटीरियर्स में डालें नयी जान

घर के इंटीरियर्स को सुन्दर बनाने में जरूरी नहीं है कि आप बेशुमार पैसे खर्च करें | एक तरीका है कि आप कीमती पेंट करवाएं, आलीशान तथा यूनीक स्टेचू सजायें, प्रचलित पेंटरों की पेंटिंग्स लगायें | वहीँ दूसरी तरफ एक तरीका यह भी है कि आप छोटी छोटी चीज़ों में बदलाव करके, बिना अत्यधिक पैसे खर्च किये भी अपने घर के इंटीरियर्स में नई जान डाल सकते हैं |

आइये हम आपको बताते हैं कि आप किन चीज़ों में आप बदलाव कर सकते हैं जिससे आपका घर खूबसूरत दिखे |

1. आप एक एडजस्टेबल लैंप का उपयोग कर सकते हैं जो एडजस्टेबल लाइट के साथ आये और आप उसे घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं |

2. मार्बल पैटर्न की चीज़ें भी घर में अच्छा लुक देती हैं | और आप सोफे पर रखे जाने वाले कुशन्स के लिए भी मार्बल पैटर्न के कवर ले सकते हैं, जो आपके घर में आकर्षण का केंद्र भी बन सकते हैं |

3. आप कुछ अलग प्रकार की घड़ी भी घर में लगा सकते हैं कुछ आधुनिक या परम्परागत पैटर्न के साथ |

4. आप घर में एक पौधा भी रख सकते हैं जिसके लिए आप किसी बेहतर तथा छोटे गमले या पॉट का इस्तेमाल करें | सदा बहार पौधे ज्यादा बेहतर विकल्प हैं क्योंकि यह कभी मुर्झाएंगे नहीं |

5. इसके साथ साथ आप कूड़े के लिए प्रयोग में आने वाली बास्केट को भी सुन्दर रूप दे सकते हैं | यूँ तो बाज़ार में कई सुन्दर वेस्ट बास्केट मिलती हैं, किन्तु आप यदि चाहें तो उस पर कुछ लेस लगाकर या सुन्दर चित्रकारी कर उसे और अधिक आकर्षक बना सकते हैं |

6. आप घर में साल्ट लैंप भी लगा सकते हैं, जो कि एक बहुत बेहतर विकल्प है | हिमालय साल्ट का प्रयोग कर बनी ये लाइट्स बहुत ही भव्य लगती हैं |

7. आप अपने आभूषणों को यूँ ही किसी डब्बे में बंद कर न रखें, आप इनकी सुन्दरता का प्रयोग खुद को सजाने के साथ साथ घर को सजाने में भी कर सकते हैं | इनके लिए आभूषणों को संभालने वाला आर्गेनाइजर ले सकतीं है जिससे यह देखने में बहुत सुन्दर लगेंगी |

8. घर में कई जगहों पर आप छोटे बड़े वास लगाकर भी घर की शोभा को बढ़ा सकते हैं | इनमें से आप चाहें तो कुछ में पौधे भी सज़ा सकते हैं |

9. ज़रूरी नहीं कि आप कीमती पेंट द्वारा ही दीवारों को संवार सकें | आप कुछ अच्छे वॉल स्टीकर्स का भी प्रयोग इस कार्य के लिए कर सकते हैं |

10. कई बार ज्यादा सजावट भी अच्छी नहीं लगती | यदि आपकी डाइनिंग टेबल पूर्णत: लकड़ी की है तो आप चाहें तो टेबल क्लॉथ हटा भी सकते हैं | क्योंकि यदि लकड़ी अच्छी है तो वह बिना ढके ही बेहतर लुक देगी |

11. आप लैम्प्स में हलके गुलाबी रंग की लाइट्स भी लगा सकते हैं, खास तौर से यह बेडरूम में बहुत बेहतर लगेगी |

इन सभी छोटी छोटी चीज़ों का उपयोग कर आप अपने घर में एक बड़ा और सुन्दर बदलाव देख पायेंगे | और यदि आप नया घर खरीदने के विचार में हैं तो गाज़ियाबाद में बन रहा Wave City देखना ना भूलें | इस हाई-टेक सिटी में आपको आलीशान घरों के अतिरिक्त प्रत्येक विश्वस्तरीय सुविधा का लाभ उठाने का अवसर भी प्राप्त होगा | साथ ही यहाँ बन रहे घर पहले से ही इतने सुन्दर होंगे कि आपको उन्हें अपने अनुरूप सुन्दर बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी |

यदि आप Wave City, जो कि एक स्मार्ट सिटी है में बन रहे घरों के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं, तो नीचे दिए गए मेसेज बॉक्स द्वारा हमारे प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं |

यह भी पढ़ें: तो यह हैं वेव सिटी में ड्रीम होम्स चुनने के लाभ !

Share This Story, Choose Your Platform!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *