बजट कितना भी हो, घर को बनाया जा सकता है सुन्दर - Wave City

बजट कितना भी हो, घर को बनाया जा सकता है सुन्दर

बजट कितना भी हो, घर को बनाया जा सकता है सुन्दर

आपको क्या लगता है घर की सजावट कैसे की जानी चाहिए?
बड़े बड़े सुन्दर पॉट, महंगी पेंटिंग्स, आलीशान और आधुनिक लाइटिंग लगाकर? क्या यही सब घर को सुन्दर बनाता है?
कभी कभी घर को खूबसूरती से सजाने के लिए महंगी चीज़ों की आवश्यकता नहीं होती | अगर थोड़ी सी समझदारी और घर के प्रति प्रेम हो तो कम बजट में भी घर बेहद सुन्दर दिख सकता है | और यदि आपका घर Wave City में है, तो फिर उसे सजाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी, क्योंकि वो तो पहले से ही खूबसूरत होगा |
हम उसी Wave City की बात कर रहे हैं जो गाज़ियाबाद के NH24 पर निर्माणाधीन है | तो आइये हम बताते हैं आपको कि आप बेहद कम बजट के साथ भी अपने घर को कैसे संवार सकते हैं |
घर के मुख्य द्वार से यदि आप शुरू करें तो वहाँ आप मिट्टी से बनी विंडचाइम लटका सकते हैं, जिससे मुख्य द्वार की खूबसूरती तो बढ़ेगी ही, साथ ही यह घर से नकारात्मक उर्जा को भी दूर रखेगा| इसके अतिरिक्त आप चाहें तो दरवाज़े पर मिट्टी से बनी गणेश मूर्ति का प्रयोग भी कर सकते हैं | यह भी शुभ और सुन्दर दोनों ही होगी |
यदि आपके अनुसार घर पर पेंट करवाना थोड़ा महंगा है तो आप घर की किसी एक दीवार को सस्ते और गहरे पेंट द्वारा भी सज़ा सकते हैं, वहीँ जहां आपके सोफे रखे हों, तो उनके ऊपर के भाग पर कोई बड़ा आकार देकर उसमें और अधिक गहरा रंग करवा सकते हैं | यह एक रचनात्मक विकल्प है | इसके अतिरिक्त आप दीवारों को सजाने के लिए वॉल स्टीकर का प्रयोग भी कर सकते हैं, जो कि आज कल बहुत अधिक चलन में है | ये बेहद सस्ते दामों में बाज़ार में उपलब्ध हैं |
आज के समय में तो बाज़ारों में पेंट से सस्ते विकल्प भी दीवारों को सजाने के लिए उपलब्ध हैं, जैसे कि पेपर पेस्टिंग|

इन सभी के अलावा घर को सुन्दर बनाने का एक और किफायती तरीका भी है | वो यह है कि पुराने सोफों को बदलने की जगह आप उनके कवर और कुशन बदल दें, इससे सोफे एक दम नए भी लगेंगे और ज्यादा खर्च भी नहीं होगा |
साथ ही बाज़ार में उपलब्ध फ़र्श की सजावट के सामान व पेपर द्वारा आप अपने घर के फ़र्श को बिना तोड़ फोड़ किये एक दम नए जैसा बना सकते हैं|
घर को इन तरीकों से तो सुन्दर बनाया ही जा सकता है, साथ ही सुन्दरता में अहम भूमिका निभाते हैं पेड़ पौधे, जिन्हें आप घर के कोने कोने में रख कर घर के वातावरण को शुद्ध, सुकूनभरा और ताज़ा बना सकते हैं |
वैसे यदि आप Wave City जाकर देखें तो आपको घर सजाने में बहुत कम मेहनत करनी पड़ेगी | अगर आप यहाँ घर लेते हैं, तो देखेंगे कि चारों तरफ सुन्दर, सुनियोजित और हरे भरे फूल पौधे हैं जिनसे वातावरण बेहद शुद्ध रहता है | यहाँ पर घरों को बनाते समय उत्तम गुणवत्ता की चीज़ों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे घर स्वत: ही बेहद सुन्दर लगता है | यहाँ आधुनिक किचन,चिमनी,और आस-पास की हरियाली स्वत: ही घर की शोभा को बढ़ा देते हैं|

Share This Story, Choose Your Platform!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *