घर के पुराने सामान को भी आप घर सजाने में ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल - Wave City

घर के पुराने सामान को भी आप घर सजाने में ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

घर के पुराने सामान को भी आप घर सजाने में ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

घर सजाने का शौक रखना अच्छी बात है, लेकिन उसके लिए हमेशा खर्चा करना ठीक नहीं ! आपको क्या लगता है?
लेकिन फिर घर को कैसे सजाया जाएगा!

तो घर को सजाने के लिए आप अपने घर के स्टोर रूम में जाइए और उस सामान को ढूंढिए जो बेकार पड़ा हुआ है | हैरान मत होइए, घर को सजाने में पुराने और उपयोग में न आने वाली कई वस्तुओं का बड़ा योगदान हो सकता है |

वैसे घर सजाने के लिए सबसे पहले आवश्यक है, अच्छा घर होना, जिसके लिए आपको Wave City कजो देखना पड़ेगा|

आइये देखते हैं कि पुरानी और बेकार वस्तुओं को किस प्रकार नयेपन के साथ घर की सजावट में इस्तेमाल किया जा सकता है|

1. अगर आपके घर में होली के पुराने स्प्रे पड़े हैं, तो उन्हें बेकार न गंवाएं | उनका सदुपयोग करें, अपने घर की ग्रोसरी को संभालने में | आप चाय के कप के आधे हिस्से पर कागज़ चिपका दें और फिर जोस्प्रे आपके पास है उससे कप को रंग दें, आखिर में कागज़ निकाल दें | आधा कप का हिस्सा किसी और रंग का दिखेगा और आधा कुछ और, और वो बेहद सुन्दर दिखेगा |


2. यदि आप अपनी पुरानी चम्मचों से ऊब गये हैं, और उन्हें फेंकना चाहते हैं, तो ठहर जाएँ | आप पुरानी चम्मचों को मोड़ कर एक आकर दे सकते हैं और अपने घर के गार्डन में उसे हुक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं | इन हुकों पर आप कुछ सुन्दर फूलों के लगा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि यह पौधे हल्के हों, कहीं वो ज्यादा भारी होने के कारण नीचे न गिर जाएं|


3. इसके अलावा कुछ रंगीन कागज़ जैसे कि बच्चों के स्कूल के प्रोजेक्ट बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले चार्ट पेपर्स को भी आप घर सजाने में इस्तेमाल कर सकते हैं | उन्हें काटकर किसी फूल का आकार दें और कई सारे फूल के आकार के टुकड़ों को जोड़कर वॉलस्टिक की तरफ उपयोग में लें | आप इससे अपने घर की वॉलक्लॉक भी सज़ा सकते हैं |


4. आप किसी पुराने टिन के डब्बे या बड़े क्रीम के डब्बे को एक पॉट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं | इसकी सजावट में आप कपड़ों में लगाने वाली क्लिपों का उपयोग कर सकते हैं| इसमें आप कोई भी सुन्दर सा छोटा पौधा लगाकर इसे फ्रिज पर, या साइडटेबल पर रखकर अपने घर की शोभा बढ़ा सकते हैं|

5. जूतों के खाली डब्बे भी बड़े काम की चीज़ हैं | इनमें आप एक्सटेंशन बॉक्स रखकर चार्जर, टीवी के प्लग लगा कर रख सकते हैं| तारों को छोटे-छोटे छेदों से बाहर निकाल सकते हैं | इससे उलझे हुए और लम्बे तार उस डब्बे में छिप जायेंगे और उस डब्बे को आप किसी सुन्दर कागज़ से कवर कर सकते हैं |

आप ऐसे कई तरीकों से अपने घर की बेकार चीज़ों का सही इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनसे आपके घर की सुन्दरता में चार चाँद लग जायेंगे | यकीन न आये तो आज़मा कर अवश्य देखें |
घर की अच्छी सजावट हो या अच्छे घर की तलाश हो, सब Wave City पर आकर पूरी होती है| हमारे प्रतिनधि से संपर्क कीजिये और पूरी जानकारी पाइये|

इन टिप्स को अपनाकर रखिये अपने घर के नज़दीकी वातावरण को शुद्ध

Share This Story, Choose Your Platform!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *