घर में पालतू पशु हो तो कितना काम आता है खुला-बड़ा घर! - Wave City

घर में पालतू पशु हो तो कितना काम आता है खुला-बड़ा घर!

घर में पालतू पशु हो तो कितना काम आता है खुला-बड़ा घर!

घर में हर उम्र के लोग होते हैं, बच्चे, व्यस्क और बुजुर्ग | सभी एक ही घर में साथ-साथ रहते हुए अपना जीवन जीते हैं और सबका अपना अलग-अलग अंदाज़ होता है| साथ रहते हुए भी हम कभी-कभी इतने व्यस्त होते हैं कि एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते|

लेकिन घर में पालतू जानवर ऐसा प्राणी होता है, जिसके पास आपके लिए समय-ही-समय है, और जो हमेशा आपका दोस्त बनकर रहता है|

हम बात कर रहे हैं, घर में पालतू जानवर के होने से क्या क्या अच्छा घटता है!

घरों में पालतू जानवर के होने से वातावरण बदल जाता है यानि कि खुशनुमा और तनाव रहित हो जाता है, फिर चाहे वो बिल्ली या कुत्ता या तोता| लेकिन पालतू जानवर को घर में उसका स्थान देना भी अनिवार्य है, जिससे वह खुद भी संतुष्ट रह सके और आपका भी मन लगाए रखे|

अब जैसे कि, अपना घर हो या अपार्टमेंट, या विला, पालतू पशु के लिए उसके रहने का स्थान सुनिश्चित हो| उदहारण के तौर पर Wave City में छोटे से लेकर बड़े और भू-तल से लेकर गगन चुम्बी ईमारत में घर तक सभी मौजूद हैं| यहाँ इंडिपेंडेंट फ्लोर, विला, 1 बैडरूम का घर इत्यादि सब कुछ उचित दामों में उपलब्ध है| आस-पास खुला और हरा-भरा स्थान होने के कारण आप अपने प्यारे से पालतू जानवर और बच्चों को एक साथ खेलता देख सकते हैं|

यहाँ 750 एकड़ का हरित क्षेत्र भी है जहां आप अपने पालतू जानवर के साथ सैर के लिए भी निकल सकते हैं|

क्या आप जानते हैं कि पालतू जानवर के होने के क्या-क्या फायदे हैं |

• पालतू जानवर घर के हर सदस्य के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं| वो आपको कभी अकेलापन महसूस नहीं होने देते |

• अक्सर देखा गया है कि जो बच्चे पालतू जानवर के साथ खेलते हुए बड़े होते हैं, वो बेहद निस्वार्थ प्रवर्ति के होते हैं|

• व्यस्तता के कारण हम कई बार घूमने जाते हैं और कई बार नहीं जा पाते| लेकिन यदि आपके घर में पालतू जानवर है तो आपको रोज़ सैर पर जाना ही होगा, जिससे सैर पर मिलने वाले लोगों से आपकी दोस्ती होगी और आपको नए दोस्त मिलेंगे|

• इसके अलावा रोज़ सैर करने से आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा|

• जब हम थके हुए काम से घर लौटते हैं तो पालतू जानवर बड़ी उत्सुकता के साथ हमारा इंतज़ार करते हैं, जिसे देखकर हमारा मूड बहुत अच्छा हो जाता है और थकान जैसे छू-मंतर|

• पालतू जानवरों के ज़रिये आप अपने बच्चों को जीने के बेहतर तरीके और मूल्य भी सिखा पाते हैं जैसे कि मिलकर रहना, सभी के साथ विश्वास और प्यार भरा रिश्ता कायम करना, एक्सरसाइज की आदत, इत्यादि|

• घर में पालतू जानवर होने से आपकी टेंशन और तनाव भी बहुत हद तक कम हो जाते हैं| पालतू जानवर घर के सदस्यों को एक साथ बैठने का और हंसने का भी अवसर देते हैं|

सबसे मुख्य बात यह कि पालतू जानवर को घर में लाने से आपके घर का माहौल सकारात्मक हो जाता है| लेकिन कभी-कभी हम अपनी यह इच्छा पूरी नहीं कर पाते, कारण होता है घर में कम स्थान और घर के बाहर ना के बराबर खुला क्षेत्र|

लेकिन, Wave City में यह दोनों ही पर्याप्त मात्रा में हैं, खुले और बड़े घर, बाहर खुला वातावरण और हरियाली|

4500 एकड़ के इस शहर में और भी बहुत कुछ है, जानने के लिए हमसे अपने विचार साझा कीजिये, मेसेज बॉक्स के माध्यम से हमेंअपने प्रश्न या विचार भेजें|

Share This Story, Choose Your Platform!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *