जानिए कौन से रंग आपके घर और जीवन पर क्या प्रभाव डालते हैं
हम जब भी किराए के घर से निकलकर अपना घर खरीदते हैं, तो उसे लेकर हमारे कई सपने हम उसमें गृह प्रवेश से पहले ही सज़ा लेते हैं | अपने प्यारे से घर को हर रंग से सजाने के बारे में हम हर घड़ी सोचते रहते हैं, जैसे कि दीवारें इन रंगों की होंगी, वहीँ फ़र्श का रंग कुछ ऐसा होगा, सोफे और पर्दों का रंग कंट्रास्ट में होगा, किचन की दराज़े इन रंगों की होंगी, इत्यादि|
लेकिन क्या कभी आपने यह सोचा है कि अलग-अलग रंग क्या कहते हैं, क्योंकि प्रत्येक रंग का अपना महत्व होता है | इनके अर्थ भी अलग अलग होते हैं | साथ ही आपके पसंदीदा रंग आपके स्वभाव को भी दर्शाते हैं | घर को रंगने के लिए जिन रंगों का चयन आप और आपका परिवार करता है, वह आपके स्वास्थ्य और मानसिकता पर भी गहरा प्रभाव डालते हैं |
यदि आप नहीं जानते तो आइये हम आपको बताते हैं कि किस रंग का कौन सा महत्व है या कौन सा रंग किसका प्रतीक है | इन रंगों के महत्व से आप यह समझ पायेंगे कि किन रंगों द्वारा आपको अपने घर को सजाना चाहिए |
1. सबसे पहले हम आपको सफ़ेद रंग का अर्थ समझाते हैं | सफ़ेद रंग शान्ति और सफाई का प्रतीक होता है | वास्तुशास्त्र के अनुसार यह रंग आपके घर की शान्ति को बढ़ाता है |
2. लाल रंग का भी घर में बहुत महत्व है, यह घर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रतीक माना जाता है | वास्तु के अनुसार लाल रंग के होने से घर में सौभाग्य आता है |
3. माना जाता है कि जिन लोगों को नीला रंग बहुत अधिक भाता है वो व्यक्तित्व के सतगुणी होते हैं | नीला रंग साहस और वीरता का परिचायक है |
4. हरा रंग यह दर्शाता है कि आप एक कर्मठ और मेहनती व्यक्ति हैं | यह आपके घर में सक्रियता और गतिशीलता का प्रतीक माना जाता है |
5. पीला रंग भी घर में होना आवश्यक है | यह आपके घर में दैवीय गुणों और देवी देवताओं की कृपा का प्रतीक होता है | वास्तु शास्त्र के अनुसार पीला रंग घर में से कठिनाई दूर कर खुशियों को बरक़रार रखता है |
6. वहीँ काला रंग घर में न हो तो ही अच्छा है | माना जाता है कि यह व्यक्ति की नकारात्मकता का प्रतीक होता है और वास्तु के अनुसार भी यह घर में अनावश्यक चिंता को बढ़ाता है |
साथ ही दिशाओं पर भी रंगों का गहरा प्रभाव होता है | यदि वास्तु के अनुरूप आप सही रंग को सही दिशा में रखें तो आपके घर में खुशहाली और शान्ति सदैव बनी रहेगी | जैसे कि दक्षिण दिशा को लाल रंग से रंगिये, दक्षिण पश्चिमी दिशा को नारंगी रंग प्रदान कीजिये, पूर्व दिशा में सफ़ेद रंग उचित रहता है, उत्तर दिशा को हरा रंग दीजिये, दक्षिण पूर्व दिशा में मटमैला रंग करना उचित है और पश्चिम दिशा में नीला रंग कीजिये, इसके अलावा उत्तर पूर्व दिशा को पीले रंग से रँगना सही होता है |
वैसे आप हमारी मानें तो घर लेने से पहले Wave City के घर अवश्य देख लें, यहाँ के घर पहले ही वास्तु अनुरूप और बेहद सुन्दर तथा शांतिपूर्ण वातावरण में हैं | यहाँ का हरा भरा और प्रदूषण रहित वातावरण भी आपको सुख और शान्ति का एहसास कराएगा | इसके अलावा यहाँ के घर अत्याधुनिक तकनीक से बने हैं और विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त हैं | और रही रंगों की बात, तो बाहर हरियाली-ही-हरियाली यानि हरा रंग है और घर के अंदर के रंग वो हैं जो आपको अवश्य भायेंगे|
प्लॉट्स या घर लेने से पहले अवश्य जानें कि क्या कहता है वास्तुशास्त्र