जानिये पेंट के अलावा किन पाँच तरीकों से आप घर की दीवारें सज़ा सकते हैं - Wave City

जानिये पेंट के अलावा किन पाँच तरीकों से आप घर की दीवारें सज़ा सकते हैं

जानिये पेंट के अलावा किन पाँच तरीकों से आप घर की दीवारें सज़ा सकते हैं

सुन्दर घर….! आज के आधुनिक और विकास की ओर बढ़ती दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण और पहली मांग है – सुन्दर घर| यह सुन्दर घर यूँ ही नहीं मिल जाता| इसके लिए पहले सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है – अच्छी जगह पर अच्छा घर होना और उसके बाद महत्वपूर्ण है उस घर को बेहतर ढंग से संवारना| अब यदि आप घर को संवारने की बात करते हैं तो सबसे पहले आती हैं – दीवारें|

आपने सुना तो होगा ही कि घर की दीवारें कुछ कहती हैं| यदि आप भी अपने घर की दीवारों में सजावट द्वारा जान डाल देंगे तो वो दीवारें भी बोलने लगेंगी| आइये हम आपको बताते हैं कि इन दीवारों में जान कैसे डालें|

बेहतर पेंट द्वारा तो घर की दीवारों को सुन्दर बनाया ही जा सकता हैं, लेकिन इसके अलावा भी आप दीवारों को सुन्दर बनाने के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं|

1. टेम्पररी वॉलपेपर –
टेम्पररी वॉलपेपर एक ऐसी चीज़ है, जो आसानी से लगाई और उतारी जा सकती है| इनमें आपको तरह तरह के डिज़ाइन भी मिलते हैं, साथ ही इनमें हज़ारों रंग भी होते हैं, आप कुछ भी अपनी इच्छानुसार चुन सकते हैं|

2. वॉल डिज़ाइन मास्किंग टेप–
यह साधारण टेप जैसी नहीं जिससे आप कोई टूटी चीज़ या कागज़ चिपकाते हैं| यह एक डिज़ाइनर और विभिन्न रंगों में मिलने वाली टेप है, जिससे आप अपने घर की दीवारों पर बेहद सुन्दर डिज़ाइन्स बना सकते हैं| कुछ बहुत प्यारे रंगों को चुनकर अपनी मर्ज़ी से आप इस टेप द्वारा अपने घर की दीवारों में जान डाल सकते हैं|

3. वॉल हैंगिंग फ़ोटोज़–
अलग अलग तस्वीरों से एक बड़ा सा कोलाज भी दीवार को बेहद सुन्दर बनाता है| यही नहीं, ऐसा लगता हैं मानो वो दीवार बीते दिनों की उन तस्वीरों में बसी यादों को साक्षात कर रही है| डरिये मत! इसके लिए आपको हर फोटो के लिए दीवार में कील ठोकने की ज़रुरत नहीं| आप इसके लिए रिमूवेबल वॉल हुक्स (removable wall hooks)का प्रयोग कर सकते हैं|

4. वॉल स्टीकर–
वॉल स्टीकर से तो आप सभी परिचित होंगे, लेकिन इस्तेमाल शायद सभी ने न किया हो| वॉल स्टीकर बहुत ही वाज़िब दामों पर मार्केट में उपलब्ध होते हैं, जिन्हें लगाना भी बेहद आसान होता है| यह चुटकी भर में आपकी बोरिंग दीवार को एक नया और ताज़ा लुक दे सकते हैं|

5. टाइल ट्रान्सफर–
यह तरीका भी घर की दीवारों को नया लुक देने का बेहतर उपाय है, ख़ास तौर से किचन की दीवारों को| इसे आप टाइल स्टीकर का भी नाम दे सकते हैं| किसी अच्छे डिज़ाइन या बेहतर करैक्टर का टाइल स्टीकर लगाकर आप अपने किचन और बाथरूम की टाइलों को एक अनोखा और तरो- ताज़ा लुक दे सकते हैं|

यह तो बात हुई दीवारों को संवारने की, लेकिन जैसा कि हमने ऊपर भी कहा था कि एक अच्छे घर के लिए जगह की भी ज़रुरत है, जिसे ढूँढना अब मुश्किल नहीं है| गाज़ियाबाद में बन रहा Wave City एक बेहतर और आदर्श घर देने में सक्षम है और वह भी अच्छी जगह में – NH 24 पर|

Wave City में बेहतर घर, आधुनिक सुविधायें, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन की सुविधा,शॉपिंग काम्प्लेक्स, इत्यादि सभी मौजूद होगा| यदि आप इन घरों को चुनते हैं, जो पूर्णत: आधुनिकता के पर्याय हैं और बेहद सुन्दर हैं| और फिर इनकी दीवारों को सजाते हैं, तो वह बेहद सुन्दर लगेगा|

यदि घर की सुन्दरता को लेकर आपके और भी कुछ प्रश्न या विचार हैं, तो आप हमसे उन्हें साझा कर सकते हैं| हमें संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए मेसेज बॉक्स में अपने सन्देश लिखकर भेजें|

यह भी पढ़ें: वेव प्रोपफेस्ट- स्वमनोरथ केवल 8.4 लाख रूपये से शुरू

Share This Story, Choose Your Platform!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *