दिल्ली एन. सी. आर. में गाज़ियाबाद का हो रहा है सबसे तेज़ी से विकास- जानिये क्या है ख़ास - Wave City

दिल्ली एन. सी. आर. में गाज़ियाबाद का हो रहा है सबसे तेज़ी से विकास- जानिये क्या है ख़ास

दिल्ली एन. सी. आर. में गाज़ियाबाद का हो रहा है सबसे तेज़ी से विकास- जानिये क्या है ख़ास

दिल्ली एन. सी. आर. देश की एक ऐसी जगह है जहां न तो आवासों की कमी है न ही रोज़गार की | हालांकि गुड़गांव तथा नॉएडा में बहुत तेज़ी से विकास हुआ है और लाखों की मात्रा में लोग यहाँ रोज़गार हेतु आते हैं इसीलिए बढ़ती हुई मांग के कारण यहाँ कई रेजिडेंशियल अपार्टमेंट्स बनाए गए जिनमें अब हज़ारों लोग बस चुके हैं | जनसँख्या के इस बोझ से निपटने के लिए अब गाज़ियाबाद ने भी कमर कस ली है |

गाज़ियाबाद, दिल्ली से सटा हुआ, विकास की ओर अग्रसर शहर है और इस शहर की अधिकाँश आवासीय योजनाएं मध्यम आय वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई गयी हैं | इस समय गाज़ियाबाद में विकास अपनी चरम सीमा पर है | कई लघु उद्योग यहाँ आरम्भ किये गए हैं तथा लोगों ने अपना व्यापार आरम्भ करने के लिए इस जगह को चुना है क्योंकि अन्य क्षेत्रों की तुलना में गाज़ियाबाद में संपत्ति के मूल्य कुछ कम हैं, इसी कारण से यहाँ रोज़गार के क्षेत्र में भी वृद्धि हो रही है |

लोगों की किफायती घरों की मांग को पूर्ण करने हेतु गाज़ियाबाद के कौशाम्बी, इंदिरापुरम तथा वैशाली में कई अच्छे प्रोजेक्ट्स निर्मित jagah हैं | ये सभी ऐसी जगह हैं जो अब पूर्णत: विकसित हैं तथा यहाँ क्षेत्र की कमी के कारण और आवास निर्मित नहीं किये जा सकते | गाज़ियाबाद में इस समय राज नगर एक्सटेंशन तथा NH-24 ऐसी जगह हैं जहां आवासीय परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिसमें से 70 प्रतिशत से अधिक मध्यमवर्गीय आवास योजनाएं ही हैं |

साथ ही यदि हम मूल्यों की बात करें तो भी इस समय राज नगर एक्सटेंशन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर आपको संपत्ति अपेक्षाकृत कम मूल्यों में प्राप्त हो सकेगी, जिसका क्षेत्र के विकास के साथ-साथ बढ़ना तय है | इस समय कौशाम्बी में आपको अपार्टमेंट्स खरीदने के लिए लगभग 5,500 – 6,500 रूपए प्रति स्क्वायर फ़ीट देने होंगे, जबकि इंदिरापुरम में 4,800 – 5,500 रूपए प्रति स्क्वायर फ़ीट देने होंगे | वहीँ अगर NH-24 पर निर्मित या निर्माणाधीन नयी परियोजनाओं के मूल्यों की बात करें तो वहाँ इस समय मूल्य 2,200 – 2,600 रूपए प्रति स्क्वायर फ़ीट है और राज नगर एक्सटेंशन में संपत्ति के दाम 2,600 – 3,000 रूपए प्रति स्क्वायर फ़ीट हैं|

NH -24 गाज़ियाबाद में ऐसा क्षेत्र है जहां विभिन्न डेवेलोपेर्स ने निवेश किया हुआ है परन्तु इनमें Wave City पूर्णत: भिन्न है क्योंकि यहाँ केवल ऊँची ऊँची इमारतों में अपार्टमेंट्स ही नहीं बन रहे, अपितु खरीददारों की प्राथमिक सुविधाओं तथा उनकी इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए यहाँ सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माणाधीन है | यहाँ आपको विभिन्न प्रकार के घर मिल पाएंगे जिनकी कीमत 15.99 लाख रूपए से लगभग 75-80 लाख रूपये तक होगी | इसके अतिरिक्त Wave City के भीतर ही आप प्लाट भी ले सकते हैं | यहाँ पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था, स्विमिंग पूल, बैडमिंटन कोर्ट, कम्युनिटी हॉल जैसी सुविधायें भी मौजूद होंगी | इसके अतिरिक्त यहाँ 6.5 एकड़ में फैला सेंट्रल पार्क और सुरक्षा हेतु सेंट्रल कमांड सेण्टर के साथ साथ और भी बहुत कुछ आपके लिए उपलब्ध होगा |

इस समय गाज़ियाबाद में प्रॉपर्टी की मांग बढ़ रही है क्योंकि जो लोग यहाँ रोज़गार हेतु आते हैं वह अपने लिए यहाँ आवास की तलाश करते हैं | साथ ही, दिल्ली जैसी जगहों पर जो लोग किराए पर रह रहे हैं वह भी यहाँ अपना घर खोज रहे हैं क्योकि दिल्ली की तुलना में यहाँ संपत्ति कुछ सस्ती है | वहीँ, मेट्रो लाइन का गाज़ियाबाद में प्रवेश, सड़कों का निर्माण इत्यादि भी इस जगह के विकास का कारण बने हैं |

इसके अतिरिक्त, अगर आप गाज़ियाबाद या Wave City से जुडी कोई और जानकारी चाहते हैं तो आप हमें अपना मैसेज नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर संपर्क कर सकते हैं |

घर को सुन्दर बनाये रखने के लिए चुनिए यह अनोखे उपाय

Share This Story, Choose Your Platform!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *