घर में यह पौधे लगाने से तनाव होगा कम और आप ले पाएंगे पूरा विश्राम - Wave City

घर में यह पौधे लगाने से तनाव होगा कम और आप ले पाएंगे पूरा विश्राम

घर में यह पौधे लगाने से तनाव होगा कम और आप ले पाएंगे पूरा विश्राम

घर में पौधे लगाने से केवल घर की सुंदरता और सौम्यता ही नहीं बढ़ती, बल्कि इसके और भी मायने हैं| अब आप पूछेंगे कैसे?
चलिए आपको बताते हैं कि घर में पौधे लगाने से क्या फर्क पड़ता है|
* आपके घर में सकारत्मक ऊर्जा का संचार होता है
* घर रंग-बिरंगा दिखने लगता है
* घर का वातावरण कोमल होता है
* घर में पेड़-पौधे प्राकृतिक वायु-शोधक का काम करते हैं
पौधे लगाने से ऐसी ऊर्जा का भी संचार होता है जिससे आप रात में अच्छी नींद लके सकें और आपको मानसिक और शारीरिक रूप से पूर्ण विश्राम मिले | पर अब यह प्रश्न उठता है कि क्या पौधों को बैडरूम में लगाया जा सकता है क्योंकि रात के समय पेड़-पौधे कार्बन-डाइऑक्साइड छोड़ते हैं | इसका उत्तर है हाँ, क्योंकि कई ऐसे पौधे हैं जो आपके बैडरूम की ऑक्सीजन का बहुत कम इस्तेमाल करते हैं और यहाँ तक कि रात को भी ऑक्सीजन ही छोड़ते हैं|
उदहारण के लिए, स्नेक प्लांट रात के समय ऑक्सीजन छोड़ता है, इसलिए बैडरूम में लगाने के लिए यह ज्यादातर लोगों की पसंद होता है| इसके अलावा और भी कई ऐसे पौधे उपलब्ध हैं जिन्हें बैडरूम में लगाया जा सकता है, जिसका सीधा प्रभाव आपकी नींद पर पड़ता है |
स्पाइडर प्लांट: यह पौधा ऐसे रसायनों को हवा से साफ़ करता है जो कैंसर का कारण बनते हैं| कमरे में यदि दुर्गन्ध हो तो यह उसे दूर भागता है और कुछ-कुछ स्नेक प्लांट की तरह दीखता है |


जैसमीन: इस पौधे का आपके मन और शरीर पर प्रभाव होता है| इस पौधे की माजूदगी से मन में उत्कंठा कम होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है|


एलो-वीरा: स्किन क्रीम के साथ साथ यह पौधा आपको अच्छी नींद दिलाने के लिए भी प्रयोग में आता है| रात के समय ऑक्सीजन का उत्सर्जन करने वाले इस पौधे की देख-रेख भी बहुत आसान है| साथ ही इससे निकलने वाले जेल का इस्तेमाल जलने-कटने की स्थिति में किया जा सकता है| आप इसे अपने बैडरूम में बिना किसी दूसरे विचार के लगा सकते हैं|


स्नेक प्लांट: शोध के अनुसार, स्नेक प्लांट हवा को शुद्ध करने वाला और घर में सबसे अधिक लगाया जाने वाला सबसे बढ़िया पौधा है| यह आपके घर की तो शोभा बढ़ाता ही है, साथ ही रात में ऑक्सीजन के उत्सर्जन से आपके शरीर को अच्छी नींद के लिए तैयार करता है|


लैवेंडर: आखिर लैवेंडर की खुशबु किसको पसंद नहीं होती? इस पौधे को घर में लगाने से चिंता और तनाव कम होता है, जिससे आप अच्छी नींद ले पाते है| इसी के साथ यह पौधा शिशुओं को भी अच्छी नींद में डुबाने का काम करता है |


आज के इस कंकड़-पत्थर के समय में घर के अंदर और बाहर पेड़-पौधे होना वरदान से कम नहीं है | यदि घर में जगह है और आपको हरियाली अच्छी लगती है तो आप अपने अनुसार घर में पौधे लगा सकते हैं लेकिन जब घर से बाहर निकलेंगे तो वातावरण पूरा बदला हुआ मिलेगा, इसलिए घर के बाहर भी हरियाली होना आवश्यक है|
यानी, आपका घर ऐसी जगह पर हो, जहाँ आस-पास हरियाली हो, शुद्ध वातावरण हो, स्वच्छ हवा हो| उदहारण के तौर पर वेव सिटी, जहाँ 750 एकड़ की जमीन पर हरियाली-ही-हरियाली है, जिसमें बना है एक विशाल सेंट्रल पार्क और विभिन्न कम्युनिटी पार्क्स| इसी के साथ साइकिल ट्रैक्स, वाटर चैनल्स, थीम पार्क्स इत्यादि आपको वेव सिटी की तरफ आकर्षित करने के लिए काफी है|
यहाँ आप अपने घर में पौधे लगा सकते हैं और बाहर आपको पहले से ही व्यवस्थित एवं सुसज्जित हरित क्षेत्र मिलेगा|
यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो आप हमें अपना मैसेज भेज सकते हैं और अपने विचार शेयर कर सकते हैं|

Share This Story, Choose Your Platform!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *