जानिये कुछ नए वार्डरोब्स और उन्हें इस्तेमाल करने के तरीके - Wave City

जानिये कुछ नए वार्डरोब्स और उन्हें इस्तेमाल करने के तरीके

जानिये कुछ नए वार्डरोब्स और उन्हें इस्तेमाल करने के तरीके

आज कल अच्छे तथा नवीनतम तकनीकों द्वारा बने घरों की तलाश हम सभी को है | यूँ तो सभी डेवेलोपेर्स अच्छे घर बना रहे हैं परन्तु गाज़ियाबाद में Wave Infratech द्वारा बनाए जा रहे Wave City में निर्माणाधीन घर सर्वोच्च सुविधाओं से युक्त हैं, जहां आपको मोडुलर किचन, बेडरूम्स में स्पलिट ए.सी., और स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक डोर जैसी सभी चीज़ें अत्याधुनिक रूप में मिलेंगी | इसके अतिरिक्त Wave City के Wave Floors Premium , जो कि 2 और 3 बी.एच.के में उपलब्ध हैं, को आप अपने अनुसार सजा-संवार सकते हैं | इसके अलावा, घर में आकर्षक वार्डरोब्स लगाकर भी आप अपने घर की शोभा को आसानी से और कम खर्चे में बढ़ा सकते हैं | आइये जानते हैं विभिन्न प्रकार के वार्डरोब्स के बारे में जो आप अपने घर में लगा सकते हैं:

1. सबसे प्रचलित वार्डरोब्स में आप फ्री स्टैंडिंग अलमारियों को चुन सकते हैं | ये ज्यादातर मेटल, लकड़ी व् प्लास्टिक में आपको हर घर में देखने को मिलेंगी | अकसर लोग इन्हें इसलिए खरीदना पसंद करते हैं क्योंकि वो इन्हें अपनी सुविधानुसार घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं | घर के बड़े हिस्सों व् कमरों में इस प्रकार की अलमारी शोभा बढ़ाने का कार्य भी करती है |

2. वाल माउंटेड वार्डरोब्स आज के समय में कम स्पेस लेने के कारण बहुत प्रचलित हो रही हैं | ये आकार के अनुसार बड़े व् छोटे हो सकते हैं, किन्तु अधिकतर लोग इन्हें कमरे की एक ओर की पूरी दीवार के सहारे बनवाते हैं जिससे सारा सामान भी आराम से रखा जा सके और यह देखने में भी घर की शोभा को बढ़ाये |

3. स्लाइडिंग डोर्स वार्डरोब्स यूँ तो थोड़े पुराने हैं परन्तु बेहद कम जगह में इस्तेमाल होने के कारण ये आज भी लोगों को पसंद आते हैं | जहां कम स्पेस है वहाँ के लिए ये वार्डरोब्स सबसे बेहतर है क्योंकि इनके साथ आपको दरवाज़ा खोलने की जगह नहीं देनी पड़ती | इनका निर्माण भी अकसर ज़मीन से छत तक ही होता है और इनमें हैंगिंग स्पेस के ऊपर भी काफी जगह मिलती है जहां आप वो सारा सामान रख सकते हैं जो आपको बार- बार नहीं निकालना पड़ता |

4. वाक- इन वार्डरोब्स एक उत्तम विकल्प है तथा स्त्रियों के जीवन का अभिन्न अंग है | यहाँ एक छोटे कमरे को ही वार्डरोब की शक्ल दी जाती है, जहां प्रत्येक सामान की अपनी अलग जगह होती है | आप चाहें तो यहाँ एक ड्रेसिंग टेबल लगाकर तैयार होने की भी व्यवस्था कर सकते हैं |

5. आरमोर एंटीक स्टाइल के वार्डरोब होते हैं जो लकडी द्वारा ही बनाए जाते हैं और जिनका इस्तेमाल कपड़ों के लिए न होकर अन्य वस्तुओं के लिए होता है | इसमें आप चाहें तो किताबों के लिए जगह बनवा सकते हैं, कुछ शो-पीस रख सकते हैं | इसके अतिरिक्त आपको इसमें ड्राअर्स भी मिलते हैं और आप इसके निचले हिस्से को शू रैक या अनावश्यक वस्तुओं को रखने के लिए प्रयोग में ले सकते हैं |

इन विभिन्न प्रकार के वार्डरोब्स से आप अपने घर की शोभा बढ़ा सकते हैं, साथ ही सारे सामान को भी व्यवस्थित रूप से रख सकते हैं | कम स्पेस से लेकर ज्यादा स्पेस के लिए हर प्रकार के वार्डरोब्स आपको आराम से बाज़ार में मिल जाएंगे | इसके अतिरिक्त आप चाहें तो अपने घर के अनुसार वार्डरोब आर्डर देकर भी बनवा सकते हैं |

यदि आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी चाहते हैं या फिर सभी सुख-सुविधाओं से संपन्न Wave City के बारे में जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स द्वारा हमारे सलाहकार को संपर्क कर सकते हैं |

सम्बंधित लेख:

पौधों के जरिये इस तरह बढ़ाएं अपने घर की सुन्दरता को
Wave City के साथ अपने परिवार को दीजिये स्वच्छ वातावरण में रहने का मौका

Share This Story, Choose Your Platform!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *