अक्षय तृतीया हिन्दू और जैन धर्म के लोगों के लिए एक बेहद शुभ दिन माना जाता है| इस दिन कोई भी कार्य आरम्भ करना या कुछ भी खरीदना किसी और दिन से अधिक शुभ होता है| बैसाख के महीने की तृतीय को अक्षय तृतीया कहते हैं, जो स्वयं सिद्ध मुहूर्तो में मानी गई है| इस दिन लोग सुख समृद्धि की कामना हेतु व्रत, जप, तप, हवन, स्नान जैसे कार्य भी करते हैं|
माना जाता है कि इस दिन आपको शुभ मुहूर्त देखने के लिए पंचांग की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि यह पूरा दिन ही शुभ होता है| आप इस दिन कोई भी मंगल कार्य कर सकते हैं जैसे कि विवाह, नए कारोबार की स्थापना, आभूषणों की खरीददारी| इस दिन घर या भूमि खरीदना भी लाभकारी सिद्ध होता है|
अक्षय तृतीया का दिन सौभाग्य, सफलता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है| इसी दिन विष्णु भगवान के छठे मानव अवतार भगवान परशुराम का जन्म भी हुआ था| इसी दिन ऋषि वेद व्यास ने महाभारत का लेखन कार्य आरम्भ किया था| इस दिन को किसी भी कार्य के लिए शुभ माना जाता है चाहे फिर आपको दान करना हो, वस्त्र खरीदने हों, गाड़ी लेनी हो या नया काम आरम्भ करना हो|
अक्षय तृतीया का दिन मंगलकारी है साथ ही Wave City सर्वोत्तम सुविधाओं से परिपूर्ण एक हाई-टेक सिटी है| तो ज़ाहिर है कि सब कुछ मंगल ही होगा|
अब आप ही सोचिये कि यह दिन आपके लिए कितना कुछ लाया है| और फिर Wave City में घरों की कीमत मात्र 14.99 लाख रूपए से आरम्भ होती है| और इतनी कम कीमत में आपको स्विमिंगपूल, बैडमिंटन कोर्ट, कम्युनिटी हॉल, हाई टेक सुरक्षा हेतु सेंट्रल कमांड सेन्टर, सुपरमार्केट, 50 कम्युनिटी पार्क, वातानुकूलित जिम जैसी अनेकों सुविधायें भी मिलेंगी|
इसके अलावा Wave City NH-24 पर बन रहा है जिसके चौड़ीकरण को मंज़ूरी भी मिल गयी है| साथ ही गाज़ियाबाद को स्मार्ट सिटी में परिवर्तित करने की पहल भी हो चुकी है| तेज़ी से विकास की ओर बढती नगरी में बन रहे विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त Wave City में घर लेना तो वैसे भी फलदायी है| और अब तो अक्षय तृतीया ने आपको यहाँ घर खरीदने का शुभ अवसर भी दे दिया है|
तो फिर आप इंतज़ार किस बात का कर रहे हैं| आप चाहें तो जल्द ही हमारे प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं, वो Wave City की सम्पूर्ण जानकारी के साथ आपको उचित सलाह भी देंगे|
यह भी पढ़ें: जानिये पूर्वोत्तर दिशा में बने Wave City के घर क्यों है आपके लिए शुभ
Share This Story, Choose Your Platform!
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *