गाज़ियाबाद अब जल्दी ही स्मार्ट सिटी के रूप में परिवर्तित हो सकता है क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार यहाँ के विकास को लेकर सक्रिय तथा गंभीर रूप से कार्य कर रही है | अगर पिछले दस वर्ष तथा आने वाले दस वर्षों की बात करें तो गाज़ियाबाद एक साधारण सा शहर था जहां काम सुविधाएं थी तथा नवीन निर्माण नहीं था | आज के समय तक आते आते गाज़ियाबाद में वसुंधरा, कौशाम्बी, वेव सिटी जैसे कई विकसित क्षेत्र भी हैं तथा सर्वोच्च सुविधाओं से परिपूर्ण कई शॉपिंग मॉल भी मौजूद हैं |
यदि आने वाले वर्षों की बात करें तो यह शहर कुछ ही समय में पूर्णत: विकसित हो जाएगा, क्योंकि इस समय यहाँ आवागमन हेतु मार्गों पर भी पूर्ण ध्यान दिया जा रहा है, साथ ही रिहायिशी व व्यवसायिक परियोजनाएं भी निर्माणाधीन हैं जो आधुनिक तकनीकों द्वारा बनायी जा रही हैं| इसके साथ ही गाज़ियाबाद नगर निगम ने गाज़ियाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की योजना केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को भी भेज दी है |
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने सम्पूर्ण भारत में से फिलहाल 20 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने हेतु विकास की मंज़ूरी दी है| गाज़ियाबाद के जिस क्षेत्र को स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सबसे पहले विकसित करने का कार्य आरम्भ होगा – वह हिंडन नदी के किनारे का 570 एकड़ का क्षेत्र है |
इसके अतिरिक्त पूरे गाज़ियाबाद के लिए स्वचालित ट्रैफिक सिस्टम की भी योजना बनायी गयी है जिसमें स्मार्ट स्ट्रीट लाइट्स की भी व्यवस्था होगी तथा यह सिस्टम सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण रखेगा | साथ ही एक अत्याधुनिक ट्रैफिक कंट्रोल कक्षों की भी स्थापना की जाएगी जो सम्पूर्ण नगर के ट्रैफिक का संचालन करेगा |
अब यदि हम अपना घर लेने हेतु किसी जगह के चयन की बात करें तो गाज़ियाबाद से अच्छा विकल्प नहीं होगा क्योंकि एक यही शहर है जो दिल्ली एन. सी.आर. का अंग है और जो आपको सबसे कम मूल्यों पर सबसे बेहतर तथा सर्वाधुनिक घर देने में सक्षम है, जो भविष्य में एक स्मार्ट सिटी का रूप लेगा | गाज़ियाबाद को हम निवेश की दृष्टि से देखें तो यहाँ इस समय निवेश करने का अर्थ है भविष्य में अधिक से अधिक लाभ पाने हेतु निवेश, क्योंकि इस समय खरीदी हुई संपत्ति के मूल्यों में शहर के विकास के साथ साथ शीघ्र वृद्धि की पूर्ण सम्भावना है |
अगर आप भी गाज़ियाबाद के आधुनिक क्षेत्रों के बारे में जानना चाहते हैं या यहाँ किसी व्यवसायिक जगह पर निवेश करने हेतु मन बना रहे हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स द्वारा हमें संपर्क कर सकते हैं | हमारे साथ जुड़े हुए प्रोडक्ट एक्सपर्ट आपको प्रॉपर्टी तथा रियल एस्टेट से सम्बंधित निष्पक्ष जानकारी दे सकते हैं |
यह भी पढ़ें: केवल कीमत देखकर न लें घर खरीदने जैसा महत्वपूर्ण निर्णय- जानें क्यों !
Share This Story, Choose Your Platform!